Lakhimpur Khiri News: मायके आई विवाहिता की चाकू मारकर की हत्या
Lakhimpur Khiri News: -गोला कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर गांव में हुई वारदातदात -एक जुलाई को हुई थी युवती की शादी, हफ्ता भर पहले मायके आई थी -गुरुवार की दोपहर बाद घर के बाहर ब

Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घर के बाहर बैठी 25 वर्षीय नवविवाहिता पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। विवाहिता की गोला के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि इकतरफा प्रेम प्रसंग में युवक ने नशे की हालत में यह वारदात की है। जबकि परिजन जमीन का विवाद बता रहे हैं। सहसपुर गांव की रहने वाली आरती की शादी करीब एक माह पहले थाना लखीमपुर क्षेत्र के झारा कुरैया गांव में हुई थी। एक हफ्ता पहले ही वह अपने मायके सहसपुर आई हुई थी। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर बाद आरती अपनी बहन के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक प्रदीप पुत्र बांके वहां पहुंचा और उसके पेट में कई बार चाकू से हमला कर दिया। आरती चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आरती को तत्काल सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों ने हत्या के पीछे जमीन के विवाद की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पड़ोसी से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने एक तरफा प्रेम में यह वारदात अंजाम दी है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है。
बाक्स
एक जुलाई को ही हुई थी शादी
-कोतवाली गोला के प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि आरती की शादी को अभी एक महीना होने वाला था। एक जुलाई को ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पहली विदाई पर वह अपने मायके आई थी। इस बीच पड़ोसी युवक ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। माना जा रहा है कि इकतरफा प्रेम प्रसंग में युवक ने यह वारदात की है।
बाक्स
परिजन बता रहे जमीन का झगड़ा
-उधर युवती के परिजनों ने पुलिस को जमीन का झगड़ा बताया है। हालांकि वि यह स्पष्ट नहीं कर सके कि किस तरह का विवाद था या मामला कभी कोतवाली तक गया या नहीं। उधर आरोपी युवक वारदात के समय शराब के नशे में बताया गया। पुलिस ने बताया कि युवक के बारे में पड़ताल करने पर पता चला कि पहले वह पढ़ाई में ठीक था। बाद में उसे शराब की लत लग गई।


