Body Found in Sharda Barrage Identity Unclear शारदा बैराज से बरामद हुआ शव, शिनाख्त नहीं, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsBody Found in Sharda Barrage Identity Unclear

शारदा बैराज से बरामद हुआ शव, शिनाख्त नहीं

Lakhimpur-khiri News - शारदा बैराज से शनिवार को एक शव बरामद हुआ है, जो तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पानी में रहने के कारण फूल गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 17 Aug 2025 01:48 AM
share Share
Follow Us on
शारदा बैराज से बरामद हुआ शव, शिनाख्त नहीं

शारदा बैराज से शनिवार को एक शव बरामद हुआ है। शव तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पानी में रहने के कारण शव फूल गया है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। शारदा नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को बैराज में एक शव देखा गया। शव देखे जाने से हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा था। उनकी उम्र करीब 35 वर्षीय बताई जा रही है। पानी में रहने के कारण शव फूल गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।

शव मिलने की सूचना पाकर फूलबेहड़ और पढुआ थाना क्षेत्र के दो परिवार मौके पर पहुंचे। शव देखकर दोनों परिवार उसे अपना बता रहे थे। लेकिन शव किसका है अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।