बोर्ड परीक्षा में समय और तनाव प्रबंधन के दिए गए टिप्स
Lakhimpur-khiri News - सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र नाथ पाठक ने परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन का महत्व बताया। प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने तनावमुक्त होकर अध्ययन करने की सलाह दी और समय पालन को सफलता की कुंजी बताया।
सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का अनावरण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र नाथ पाठक ने कहा कि यह विद्यार्थियों के जीवन की प्रथम महत्वपूर्ण परीक्षा है। नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और सावधानीपूर्वक प्रश्नपत्र हल करने से ही श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त होकर अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने समय पालन को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि प्रश्नों के उत्तर क्रमवार और स्वच्छ लेखन में लिखने से अच्छे अंक प्राप्त होते हैं।
साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र, पंजीकरण प्रपत्र, पेन-पेंसिल सहित आवश्यक सामग्री साथ अवश्य रखें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को परीक्षोपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शांत एवं स्थिर मन से परीक्षा देने की सलाह दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



