ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीभाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद का अभिनंदन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद का अभिनंदन

चुनाव जीतने के बाद मोहम्मदी में प्रथम आगमन पर सांसद रेखा वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नगर के बड़े मंदिर के प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया द्वारा एक भव्य...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद का अभिनंदन
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 10 Jun 2019 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव जीतने के बाद मोहम्मदी में प्रथम आगमन पर सांसद रेखा वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नगर के बड़े मंदिर के प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत किया किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तथा मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली है। भाजपा का कार्यकर्ता सबसे निष्ठावान कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिला अध्यक्ष व विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत का श्रेय पूरी तरीके से निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है।

जिन्होंने संगठन द्वारा दी गई प्रत्येक कार्य योजना को धरातल पर उतारा और दिन रात एक कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया। कार्यक्रम को पूर्व पालिकाध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा, प्रवीण मेहरोत्रा, शिवम राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री रवि शुक्ला ने किया। इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने सांसद व जिला अध्यक्ष को चांदी का स्मृति चिन्ह भेंट किया, वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा ने चांदी का मुकुट पहनाकर सांसद का अभिनंदन किया। हिंदू युवा वाहिनी आईटी प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद को 21 किलो की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम मोहन रस्तोगी, अद्वैत कुमार सिंह, ज्योतिर्मय बरतरिया, विधान सभा प्रभारी अतुल रस्तोगी, सुशील त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, अखिलेश त्रिवेदी, प्रदीप वर्मा, रंजीत वर्मा, सत्य प्रकाश शुक्ला, रितेश शुक्ला, हनी मेहरोत्रा, शिवम राठौर, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपक अग्निहोत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें