भाजपा कार्यालय पर नई कार्यकारिणी का स्वागत, संगोष्ठी हुई
Lakhimpur-khiri News - भाजपा कार्यालय पर नई जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संजय राय ने भाजपा को श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास और नैतिक मूल्यों का समर्थन करना एक परंपरा है। कार्यक्रम में कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

भाजपा कार्यालय पर नई जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रभारी अवध क्षेत्र व प्रदेश महामंत्री संजय राय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि भाजपा श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। भाजपा की विचारधारा को लेकर आज कई जगह शोध भी किया जा रहा हैं क्योंकि भाजपा केवल राजनीतिक दल ही नहीं समाज में विकास के साथ नैतिक मूल्यों के प्रतिपादक का भी कार्य पार्टी करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में पद एक परंपरा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही 2027 में भाजपा को बहुमत मिलेगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा, निघासन विधायक शशांक वर्मा, सदर विधायक योगेश वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, नगर पालिका गोला के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, मैलानी नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी सहित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


