भाजपा जिला कार्यकारिणी में ओबीसी के कम प्रतिनिधित्व पर नाराजगी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में भाजपा की नई जिला टीम पर पिछड़ों और दलित वर्ग की भागीदारी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया है। बैठक में बताया गया कि गोला विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग निर्णायक भूमिका निभाता है, फिर भी उनका प्रतिनिधित्व कम है। नेताओं ने चेतावनी दी कि जो दल इन वर्गों की उपेक्षा करेगा, उसे चुनावों में समर्थन नहीं मिलेगा।

भाजपा जिला कार्यकारिणी में ओबीसी के कम प्रतिनिधित्व पर नाराजगी

गोला गोकर्णनाथ। पटेल संस्थान में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा की नई जिला टीम में पिछड़ों, विशेषकर कुर्मी समाज और दलित वर्ग की भागीदारी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया। साथ ही दलित समाज के प्रतिनिधित्व में कमी करने का भी आरोप लगा। वक्ताओं ने कहा कि गोला विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार यहां 1,46,368 पिछड़ा वर्ग के मतदाता हैं, जिनमें 89,678 कुर्मी मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,27,261 दलित मतदाता भी हैं। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद प्रतिनिधित्व न के बराबर होना चिंता का विषय है।

बैठक में यह भी कहा गया कि जिले में लगभग 4,75,453 कुर्मी मतदाता हैं, लेकिन मुख्य संगठन में इस अनुपात में केवल एक पदाधिकारी को ही स्थान दिया गया है। सर्वाधिक कुर्मी बाहुल्य वाली गोला विधानसभा से किसी सक्रिय चेहरे को जिला टीम में शामिल न किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। वक्ताओं का कहना था कि जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले निष्ठावान नेताओं की अनदेखी की गई है। बैठक की अध्यक्षता राजीव पटेल ने की। इस दौरान मंत्री अंकुर वर्मा, अजय वर्मा, कपिल वर्मा, शिवम पटेल, आशीष पटेल, अमित वर्मा, अशोक कनौजिया, दीपू वर्मा, विक्रम, अरविंद कुमार वर्मा, राजीव वर्मा, सतीश वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी गई कि जो भी राजनीतिक दल पिछड़ों, दलितों, शोषितों और वंचितों की उपेक्षा करेगा, उसे आगामी चुनावों में समाज का समर्थन नहीं मिलेगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।