बंगाल फतेह पर भाजपा का जश्न जारी, कई जगह कार्यक्रम
Lakhimpur-khiri News - देश के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जश्न जारी है। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी भाजपा की जीत पर जुलुस निकले।
देश के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जश्न जारी है। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी भाजपा की जीत पर जुलुस निकले। संसारपुर। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर डांस कर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा की बांकेगंज मंडल उपाध्यक्ष अंकिता सौरभ गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी और मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा के नेतृत्व में कस्बे के चौराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी।निघासन में नगर पंचायत अध्यक्ष बद्रीप्रसाद मौर्य की अगुआई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला।
नगर पंचायत कार्यालय से सभी निघासन चौराहे पहुंचे।चपरतला। लाखन तिराहे चपरतला पर भाजपा मंडल महामंत्री अनिल राठौर के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी सोच, मजबूत संगठन और जनकल्याणकारी नीतियों को दिया।ओयल। कस्बे की स्टेशन रोड पर स्थिति मंडल उपाध्यक्ष जीतांशु के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शर्मा प्रजापति, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सत्यम सिंह, पूर्व सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, नामित सभासद रामनरेश सिंह, प्रमोद सिंह, अजय अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


