ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीभाजपाइयों ने दी पूर्व वित्तमंत्री जेटली को श्रद्धांजलि

भाजपाइयों ने दी पूर्व वित्तमंत्री जेटली को श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यालय पर सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री कुलभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में उन्होंने कहा कि...

भाजपाइयों ने दी पूर्व वित्तमंत्री जेटली को श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीTue, 27 Aug 2019 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यालय पर सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री कुलभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में उन्होंने कहा कि अरुण जेटली प्रखर वक्ता कानून के अच्छे जानकार के साथ भाजपा के संकटमोचक के रूप में भी विख्यात थे।

उनके निधन से न केवल भाजपा बल्कि देश को बड़ा धक्का लगा है। उनकी कमी की पूर्ति भविष्य में संभव नहीं दिखती। शोक सभा में जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अनुपम अवस्थी, अरविंद गुप्ता, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष दीपक पुरी, अमृत सिंह, बजरंग शर्मा, सुनील सिंह, कुमुदेश शंकर शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता, सुमन मिश्रा, प्रवीन गुप्ता, सुरेंद्र सिंह भदोरिया, राजकुमार मिश्रा, सुमित वर्मा, अमित शुक्ला, पिंटू बाथम, रामकृष्ण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें