
समस्याओं को लेकर भाकपा माले ने बनाई आंदोलन की रणनीति
Lakhimpur-khiri News - भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा पुनर्भू में व्याप्त समस्याओं को लेकर बैठक की। विनोद भारती ने कहा कि भ्रष्टाचार और प्रशासन की लापरवाही के कारण गांव में जलभराव और सफाई की कमी है, जिससे बीमारियां...
ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम सभा पुनर्भू ग्रंट में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य विनोद भारती ने की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार और शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण बरसात के दिनों में पूरा गांव तालाब में तब्दील हो जाता है। नाली-नाले व सड़क की समुचित व्यवस्था न होने से घरों व रास्तों पर कीचड़ भरा रहता है। खाली पड़े प्लॉटों में गंदगी और पानी जमा रहने से आए दिन बीमारियां फैल रही हैं। विनोद भारती ने कहा कि तहसील से चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद यहां की समस्याओं पर न एसडीएम ध्यान देते हैं और न ही खंड विकास अधिकारी।
कई बार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बाद भी हालात जस के तस बने हैं। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती। चारों तरफ गड्ढों और कीचड़ से भरे रास्तों से बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का आना-जाना बेहद कठिन हो गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




