Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsBJP Meeting to Promote Har Ghar Tiranga Campaign for Azadi Ka Amrit Mahotsav
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - मैगलगंज, संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मैगलगंज मंडल अध्यक्ष राम मोहन गुप्ता के प्रतिष्ठान

Aug 11, 2025 04:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मैगलगंज मंडल अध्यक्ष राम मोहन गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करता है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी स्मरण करने का अवसर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें। कार्यक्रम में संयोजक दिलीप शर्मा, सह संयोजक रजनीश त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, आलोक शुक्ला, डॉ. भारत सक्सेना, श्याम किशोर तिवारी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, नरेंद्र कुमार, गणेश राठौर समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।