भाजपा जिलाध्यक्ष को 111 किलो लड्डू से तौलकर किया स्वागत

Apr 06, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा के तहत नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने पलिया में 111 किलो लड्डू से जिलाध्यक्ष को तौला। इसके बाद, अरविंद गुप्ता कन्याओं के विवाह समारोह में शामिल हुए और सभी वर-वधु को शुभकामनाएं दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष को 111 किलो लड्डू से तौलकर किया स्वागत

भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा के तहत भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का अनोखे अंदाज में बहुत स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के पलिया विधानसभा प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ पलिया शहर के मेला गेट पर जिलाध्यक्ष को कांटे पर बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौलकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता पूरे जनसमूह के साथ प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह समारोह में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने सभी वर-वधु को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। स्वागत कार्यक्रम में पलिया विधानसभा व लखीमपुर जनपद से आए हुए तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही शहर व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।