नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे रुपए, कोतवाली सदर में केस दर्ज

Feb 16, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में भाजपा नेता देवेंद्र चतुर्वेदी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर सूर्यमणि मिश्रा से 8.5 लाख रुपए ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी, तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने गाली गलौज की। पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया।

नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे रुपए, कोतवाली सदर में केस दर्ज

लखीमपुर, संवाददाता। भाजपा नेता ने नौकरी दिलवाने के नाम पर साढ़े 8 लाख रुपए ठग लिए। काफी समय तक जब पीड़ित की नौकरी नहीं लगी तो उसने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि भाजपा नेता ने पैसे वापस नहीं किए और उससे गाली गलौज की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वह कोर्ट चला गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज हुआ है। लखीमपुर शहर के मोहल्ला जोड़ी बंगला में रहने वाले सूर्यमणि मिश्रा ने बताया कि निघासन थाना क्षेत्र के गांव रकेहटी निवासी देवेंद्र चतुर्वेदी का एक गिरोह है। देवेंद्र, धर्मेंद्र निवासी रकेहटी, आरडी सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर शिक्षित युवक युवतियों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठीक करते हैं।

सूर्यमणि को भी सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 1 जनवरी 2019 को साढ़े आठ लाख रुपए ठग लिए। नौकरी लग जाने के बाद 10 लाख रुपए और देने को भी कहा। पैसे दिए जाने के बाद जब उन्होंने आरोपियों को फोन किया तो जल्द जॉइनिंग लेटर देने की बात कही गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने उससे गाली गलौज की। देवेंद्र भाजपा नेता है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित थकहार कर कोर्ट गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देवेंद्र समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;