बूथ सत्यापन से शक्ति मंडल की मजबूती पर हुई चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

भाजपा की जिला कार्य समिति व योजना बैठक फन मॉल में हुई। बैठक में तीन प्रस्ताव पास किए गए और 17-18 मई को गोला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सराहना की।

बूथ सत्यापन से शक्ति मंडल की मजबूती पर हुई चर्चा

भाजपा की जिला कार्य समिति व योजना बैठक फन मॉल में हुई। बैठक में तीन प्रस्ताव पास किए गए साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यशाला 17 व 18 मई को गोला में आयोजित करने की भी घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा ने कहा की कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करके पार्टी की रीति नीति को आम जनता के बीच पहुंचाता है। उन्होंने कहा पार्टी रूपरेखा तय करती है कार्यकर्ता जमीन पर उसको अमली जामा पहनाते हैं।

प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता निखरता है उसमें नेतृत्व के गुण आते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नवाचार सहित सभी विषयों में पारंगत होने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि गोला प्रशिक्षण कार्यशाला में वही लोग भाग ले सकेंगे जिनका पंजीकरण ऑनलाइन होगा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि यहां के कार्यकर्ता निष्ठावान हैं। जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने भी सम्बोधित किया। जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने बूथ सत्यापन व शक्ति मंडल को लेकर जानकारी दी। राजेश सिंह ने कार्य समिति बैठक का उद्देश्य बताया। संचालन महामंत्री मनोज वर्मा ने किया। बैठक में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, अमन गिरि, विनोद शंकर अवस्थी, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, शशांक पटेल, नपा अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा,डॉ. अभिमन्यु मिश्रा, एमएलसी अवनीश पटेल, शिक्षक एमएलसी उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।