भाजपा में साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बनता है: रेखा

Mar 08, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में भाजपा का होली मिलन समारोह वंदन गार्डन में हुआ। मुख्य अतिथि रेखा अरुण वर्मा ने भाजपा की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया। समारोह में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और फूलों से होली खेली गई। विभिन्न विधायक और भाजपा नेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

भाजपा में साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बनता है: रेखा

लखीमपुर, संवाददाता। भाजपा का होली मिलन समारोह रविवार को वंदन गार्डन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा रहीं। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। समारोह में फूलों से होली खेली गई साथ ही पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा विचारधारा संस्कृति व राष्ट्रहित में कार्य करके आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। भाजपा में ही एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बन जाता है क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही कार्य करती है।

जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा वर्ष 2047 तक भाजपा की विकास यात्रा जारी रहेगी। देश को विकसित भारत बनाने पर काम चल रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का मान सम्मान है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा विकास के नए सोपान रच रही है। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि आज का होली मिलन कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए आयोजित किया गया है। उनके मन में सबसे पहले कार्यकर्ता है उसके बाद अन्य लोग। संचालन अनुराग मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, निघासन विधायक शशांक वर्मा, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, पलिया विधायक रोमी साहनी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा, नरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, रमेश चंद्र मिश्र, गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।