ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीजीत संग भाजपा ने 50 फीसदी वोट शेयर का लक्ष्य भी पाया

जीत संग भाजपा ने 50 फीसदी वोट शेयर का लक्ष्य भी पाया

भाजपा ने चुनाव से पहले पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुखों को चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया था। इसमें लक्ष्य दिया गया था कि आधे वोट भाजपा को और आधे में अन्य...

जीत संग भाजपा ने 50 फीसदी वोट शेयर का लक्ष्य भी पाया
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 24 May 2019 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने चुनाव से पहले पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुखों को चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया था। इसमें लक्ष्य दिया गया था कि आधे वोट भाजपा को और आधे में अन्य सभी।

इसमें वोट शेयर 50 फीसदी हासिल करने का लक्ष्य दिया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस बारे में सभी कार्यकर्ताओं को भी जुटने को कहा था। गुरुवार को जब नतीजे सामने आए तो पता चला कि भाजपा ने जिले की दोनों सीटों पर जीत ही नहीं हासिल की बल्कि वोट शेयर भी 50 फीसदी से ज्यादा हासिल किया।

2014 के लोकसभा चुनाव में जिले में प्रधानमंत्री मोदी का जादू काम आया था। इस चुनाव में खीरी जिले की दोनों सीटें तो भाजपा के खाते में गई थी लेकिन वोट शेयर 50 प्रतिशत से कम रहा था। खीरी संसदीय सीट पर 2014 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी 36.67 प्रतिशत वोट शेयर मिले थे वहीं धौरहरा से भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा 33.99 फीसदी वोट शेयर करके जीती थी।

इस बार भाजपा ने लक्ष्य निर्धारित किया कि वोट शेयर 50 फीसदी से ज्यादा हासिल किया जाए। प्रचार के दौरान भाजपा ने इस पर काम किया। बताया जाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुखों को जो लक्ष्य दिया गया था वह हासिल हो गया। गुरुवार को जब मतगणना के नतीजे सामने आए तो पता चला कि खीरी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी व सांसद अजय मिश्र टेनी का वोट शेयर प्रतिशत 55 फीसदी पहुंच गया। वहीं धौरहरा से भाजपा की सांसद व प्रत्याशी रेखा वर्मा का वोट शेयर भी 2014 से बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया। भाजपा ने जिले की यह दोनों सीटें तो जीती ही इसके साथ ही वोट शेयर प्रतिशत हासिल करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था वह भी हासिल कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें