ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीबंद मिले खरीद केंद्र तो बिफरे विधायक, लगाई फटकार

बंद मिले खरीद केंद्र तो बिफरे विधायक, लगाई फटकार

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना पर धान खरीद केद्रों की पड़ताल करने विधायक पहुंचे तो खरीद की व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। विधायक ने खुद नमी मापने वाली मशीन चेक की तो वह खराब...

बंद मिले खरीद केंद्र तो बिफरे विधायक, लगाई फटकार
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 10 Nov 2018 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना पर धान खरीद केद्रों की पड़ताल करने विधायक पहुंचे तो खरीद की व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। विधायक ने खुद नमी मापने वाली मशीन चेक की तो वह खराब निकली। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह धान खरीद की समीक्षा करने शनिवार 3 बजे करीब नवीन मंडी स्थल पहुंचे। मंडी समिति में स्थिति क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा देख उन्होंने हैरानी जताई। जानकारी करने पर सेंटर पर मौजूद प्राइवेट कर्मियों ने बताया कि कार्य बहिष्कार होने के कारण सेंटर इंचार्ज मीटिंग में लखनऊ गए हैं। जिसपर विधायक ने इंचार्ज ओम दीपक यादव से दूरभाष पर जानकारी मांगी तो उन्होंने अबतक 400 क्विंटल की खरीद दर्शाकर धान भेजने की बात कही और बताया कि प्रांतीय संगठन की ओर से वेतन, कार्य पद्धति, खरीद की व्यवस्था को लेकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार आल यूपी 5 नवंबर से चल रहा है।

उधर अपनी मांगों को लेकर पीसीएफ के कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार होने से पीसीएफ के धान खरीद केंद्र ठप पड़े हैं। जिसपर विधायक ने नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की बात कही। खरीद केंद्रों पर विधायक ने नमी मापक यंत्र के बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि नमी मापक यंत्र अभी खोले ही नहीं गए हैं। एक खरीद केंद्र पर नमी मापक यंत्र गलत जांच बता रहा था। इस पर उन्होंने एसडीएम सहित तमाम उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वह बोले-यह मान भी लिया जाए कि कर्मचारी 5 नवंबर से हड़ताल पर हैं जबकि धान खरीद केंद्र 1 अक्तूबर से ही खुल गए थे। 1 अक्तूबर से 4 नवंबर तक सरकारी अमला क्यों सोया रहा। जाहिर है कि कर्मचारी सरकारी योजनाओं का खुल्लम खुल्ला मखोल उड़ा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें