Lakhimpur Khiri News: बेसहारा पशुओं से बचाने के चक्कर में बाइक टकराई, दो घायल
Lakhimpur Khiri News: भीरा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार दो युवकों को सड़क किनारे बेसहारा पशुओं से बचने के प्रयास में गंभीर चोटें आईं। हादसा शनिवार शाम को हुआ, जब बाइक अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकराई। घायलों, अतुल और विशाल, को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बेसहारा पशुओं से बचने के प्रयास में एक बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।घायलों की पहचान पलिया निवासी अतुल (32) पुत्र संतराम और पलिया कलां निवासी विशाल (35) पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। दोनों युवक लखीमपुर से पलिया वापस लौट रहे थे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ, जब पड़रिया कस्बे के बाहर अचानक सामने बेसहारा पशु आ गए।
उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को उठाकर बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


