ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीगायत्री महायज्ञ के लिए किया गया भूमि पूजन

गायत्री महायज्ञ के लिए किया गया भूमि पूजन

क्षेत्र के आलपुर गांव में 8 अक्टूबर से होने वाली गायत्री महायज्ञ के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां शुरू कर दी गई...

गायत्री महायज्ञ के लिए किया गया भूमि पूजन
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 06 Oct 2019 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के आलपुर गांव में 8 अक्टूबर से होने वाली गायत्री महायज्ञ के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां शुरू कर दी गई है। भूमि पूजन के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों के बाबत गोष्ठी कर रूपरेखा तय की गई।

आलपुर गांव में पिछले कई सालों से शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होता चला आया है। परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में इस बार भी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धरती पर स्वर्ग का अवतरण एवं मानव में देवत्व के उदय होने की मंशा के लिए 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाली महायज्ञ के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए आचार्य श्री राम शर्मा जी विचारों पर प्रकाश डालते हुए आचार्य अमरपाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान राजेंद्र कुमार, जयप्रकाश, श्रीकृष्ण, रामबरन वर्मा, सोबरन लाल, तेजराम, हीरालाल, पवन कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, रामगोपाल, जितेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार, कोमल प्रसाद, अंकित, अमित कुमार, द्वारिका प्रसाद, रोहित कुमार वर्मा, सनी कुमार वर्मा, शिवम वर्मा, कपिल वर्मा, कामता प्रसाद मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें