Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsBee Swarm Attack on Passersby Causes Chaos on Dhekharwa-Nighasan Highway
मधुमक्खियों का हमला, बाइक सवार गिरे कई जख्मी

मधुमक्खियों का हमला, बाइक सवार गिरे कई जख्मी

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - ढखेरवा निघासन हाईवे पर बुधवार को मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला किया। इस दौरान दो बाइकों के सवार अनियंत्रित होकर टकरा गए। घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए, जिससे अफरातफरी मच गई और आवागमन ठप हो गया।

Feb 12, 2026 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

ढखेरवा, संवाददाता। ढखेरवा निघासन हाईवे पर बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के एक झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दो बाइकों पर सवार लोग अनियंत्रित होकर टकरा गए। घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। ढखेरवा निघासन रोड पर रौली पुरवा गुरुद्वारा के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के एक झुंड ने राहगीरों पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान पलिया के पटवारा गांव निवासी 55 वर्षीय गोपी की बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक चालक गोपी व एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। उधर मधुमक्खियों के हमले में कई अन्य राहगीर भी जख्मी हुए हैं।

इस दौरान रोड से गुजर रहे राहगीरों में अफरा तफरी मच गई और कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;