ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीडीएम के जाते ही वापस कराए रैन बसेरे के बिस्तर

डीएम के जाते ही वापस कराए रैन बसेरे के बिस्तर

ठंड से लगातार मौतें होने के बाद भी तहसील प्रशासन गरीबों से साथ मजाक करने से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को इसका जीता जागता नमूना देखने को मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस से डीएम के वापस जाते ही रैन बसेरे...

ठंड से लगातार मौतें होने के बाद भी तहसील प्रशासन गरीबों से साथ मजाक करने से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को इसका जीता जागता नमूना देखने को मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस से डीएम के वापस जाते ही रैन बसेरे...
1/ 2ठंड से लगातार मौतें होने के बाद भी तहसील प्रशासन गरीबों से साथ मजाक करने से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को इसका जीता जागता नमूना देखने को मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस से डीएम के वापस जाते ही रैन बसेरे...
ठंड से लगातार मौतें होने के बाद भी तहसील प्रशासन गरीबों से साथ मजाक करने से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को इसका जीता जागता नमूना देखने को मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस से डीएम के वापस जाते ही रैन बसेरे...
2/ 2ठंड से लगातार मौतें होने के बाद भी तहसील प्रशासन गरीबों से साथ मजाक करने से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को इसका जीता जागता नमूना देखने को मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस से डीएम के वापस जाते ही रैन बसेरे...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 17 Jan 2018 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

ठंड से लगातार मौतें होने के बाद भी तहसील प्रशासन गरीबों से साथ मजाक करने से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को इसका जीता जागता नमूना देखने को मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस से डीएम के वापस जाते ही रैन बसेरे में पड़े बिस्तर वापस कर दिए गए।

इस वर्ष ब्लाक परिसर में तहसील प्रशासन की ओर से बनाया गया रैन बसेरा शुरूआत से ही सुर्खियों में है। शाम होते ही ब्लाक गेट बंद होते ही परिसर में बना यह रैन बसेरा ताले में बंद हो जाता है। शनिवार और रविवार की छुट्टियों में दो दिनों तक रैन बसेरा ताले में बंद रहा। यहीं नहीं यहां पर रैन बसेरे में स्वयं सहायता समूह द्वारा धड़ल्ले से कैंटीन संचालित की जा रही है। मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम शैलेंद्र सिंह सहित कई आलाधिकारियों के आने पर सुबह ही रैन बसेरे को तहसील प्रशासन ने चाक चौबंद कर दिया था। डीएम को सबकुछ चाक चौबंद दिखें इसके लिए टेंट से रजाई और गद्दे डालकर रैन बसेरे चुस्त दुस्त किया गया था। लेकिन डीएम के मितौली से वापस जाने के बाद ब्लाक परिसर में जो कुछ दिखा वह सब मानवता पर भारी पड़ा। डीएम के जिला मुख्यालय रवाना होने के तुरंत बाद रैन बसेरे में पड़ें टेंट वाले को वापस कर दिए गए।

कड़ाके की ठंड में तहसील प्रशासन का गरीबों के प्रति यह रवैया जरूर ही मानवता को तार तार कर रहा है। अब तक तहसील क्षेत्र में ठंड से हुई तीन मौतों के बाद भी तहसील प्रशासन नींद में दिख रहा है। =तहसील दिवस में सोते रहे अधिकारीमंगलवार को मितौली में डीएम शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम के तहसील दिवस में भी अधिकारी/ कर्मचारी सोते और मोबाइल चलाते हुए नजर आएं। सोशल मीडिया पर फोटो, बीडीओ वायरल होने पर यह नजारा तहसील दिवस में अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें