6 मार्च को होगा बाथम वैश्य महासभा का होली मिलन
Lakhimpur-khiri News - बाथम वैश्य महासभा द्वारा 6 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम कृष्णा वाटिका में दोपहर 2 बजे होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लकी ड्रा और बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था होगी।

बाथम वैश्य महासभा द्वारा आगामी 6 मार्च गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे कृष्णा वाटिका में होगा। समारोह को लेकर पूर्व में चिल्ड्रेन एकेडमी जूनियर विद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थल के रूप में कृष्णा वाटिका का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सुशील कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर बॉथम वैश्य समाज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष होली मिलन समारोह को विशेष उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।
उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों का समर्थन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य आकर्षणों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम, लकी ड्रा कूपन, सभी के लिए पूर्ण डिनर व्यवस्था तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले की विशेष व्यवस्था शामिल रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



