Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsBajrang Dal Accuses Police of Corruption and False Charges in Gorakhpur
राष्ट्रीय बजरंग दल ने सीएम को भेजा ज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल ने सीएम को भेजा ज्ञापन

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर रिश्वत मांगने और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने तहसील में ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि आरोपियों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। हल्का इंचार्ज ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

Jan 08, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

गोला गोकर्णनाथ। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद से संबद्ध राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना हैदराबाद के हल्का इंचार्ज पर रिश्वत मांगने और संगठन के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम अयोध्यापुर निवासी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की गैर मौजूदगी में बीते 23 नवंबर की रात करीब 8 बजे दबंग घर में घुस गए और महिला से छेड़छाड़ की। बचाव करने पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे महिला के गाल और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की सूचना मिलने पर विनोद कुमार ने 112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन संगठन का आरोप है कि हल्का इंचार्ज ने दोनों आरोपियों को थाने से छोड़ दिया। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि हल्का इंचार्ज सत्यप्रकाश राठौर ने आरोपियों को जेल भेजने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। राशि देने से इंकार करने पर विनोद कुमार सहित वीरपाल, जुगुल किशोर और सुरेश सिंह के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जबकि आरोप है कि ये चारों घटना स्थल पर मौजूद ही नहीं थे।