Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsAyushman Golden Card Campaign Launched 416 Cards Issued on Day One
गोल्डन कार्ड बनाने को 15 दिन लगेंगे विशेष शिविर

गोल्डन कार्ड बनाने को 15 दिन लगेंगे विशेष शिविर

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - जिले में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 15 दिवसीय अभियान की शुरुआत हुई है। पहले दिन 416 कार्ड बनाए गए। यह अभियान विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों और स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित है। विधायक योगेश वर्मा ने इस शिविर का उद्घाटन किया।

Jan 13, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

जिले में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने को 15 दिवसीय अभियान शुरू हुआ है। अभियान के पहले दिन 416 आयुष्मान कार्ड बनाए गये है। इस अभियान में 70 प्लस और स्वतंत्रता सेनानी के कार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सोमवार को शहर के मारवाड़ी मंदिर प्रांगण में आयुष्मान गोल्डन कार्ड शिविर लगाया गया। इस विशेष शिविर को विधायक सदर योगेश वर्मा ने किया शुरू करायि। शिविर में उद्दे 70 प्लस वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा बीपीएल कार्ड धारकों के लिए जीरो पॉवर्टी श्रेणी में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गये। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले में सोमवार से 15 दिवसीय आयुष्मान कार्ड अभियान की शुरुआत की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से जीरो पॉवर्टी श्रेणी के लोगों, 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इसके तहत कार्ड बनने के बाद लाभार्थी विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सबसेंटरों और पंजीकृत अस्पतालों में इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।