बच्चों की रैली ने जगाई शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति अलख

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - दुलही के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को 'स्कूल चलो' और 'संचारी रोग' अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन किया। रैली का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और समाज को जागरूक करना है।

बच्चों की रैली ने जगाई शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति अलख

ब्लाक के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलही से बुधवार को स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में तख्तियां लिए नारे लगाते हुए निकले बच्चों ने सभी बच्चों को स्कूल भेजने का संदेश दिया। संचारी रोगों से बचाव को भी जागरूक किया गया। विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने फीता काटकर लैब की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नई दिशा देंगी। जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को जीवन का आधार बताया।

बीडीओ श्रद्धा गुप्ता व बीईओ फूलचंद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और समाज को जागरूक बनाना है। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चौरसिया, राकेश प्रताप, तारकेश्वर राय, अनूप पाण्डेय, प्रेम प्रकाश, विवेक कुमार, वरुण कुमार, पवन कुमार मौर्य, नीलम, संगीता, गीता, एजुकेट संस्था से रमा सिंह, अतुल सिंह, एआरपी पवन कुमार तिवारी, आयुष श्रीवास्तव, कमल किशोर, शाबान, किरन वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी स्वाती लोधी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।