ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीअरुण सिंह बने शहर कोतवाल

अरुण सिंह बने शहर कोतवाल

इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। शहर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने अपना चार्ज...

अरुण सिंह बने शहर कोतवाल
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 27 Nov 2021 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। शहर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने अपना चार्ज ले लिया है।

शहर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। अभी हाल ही में छुट्टी से वापस लौटे थे। लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। उनकी बीमारी को देखते हुए एसपी संजीव सुमन ने उनकी जगह पर लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को शहर कोतवाल बनाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें