कला और पेंटिंग में दिखाया छात्रों ने हुनर
Lakhimpur-khiri News - संस्कृति-पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 के तहत राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि करुणाकांत शुक्ला थे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत-नेपाल मैत्री और सांस्कृतिक समन्वय के विषय पर कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

संस्कृति-पर्यटन विभाग की ओर से भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 के अंतर्गत राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष करुणाकांत शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में स्वतंत्र कलाकार संजीव गुप्ता ने उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय के व्यवस्थापक उमेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी, उप प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा, कला शिक्षक अभिषेक गुप्ता के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग व रंगोलियों में भारत-नेपाल मैत्री, सांस्कृतिक समन्वय, साझा परंपराएं और ऐतिहासिक विरासत का सुंदर चित्रण देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


