ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीशस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक जापानी पिस्टल, तीन तमंचे, तमंचे बनाने का सामान और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद...

शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 05 Sep 2020 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली पुलिस ने शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक जापानी पिस्टल, तीन तमंचे, तमंचे बनाने का सामान और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। एक पर करीब 15 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि एसपी सतेंद्र कुमार के आदेश पर कोतवाली पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही थी। तभी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा वन मनोरंजन पार्क के पास जंगल में एक शास्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना पाकर एसएसआई शिव प्रकाश पांडे, एसआई दीपक राठौर, अरविंद शुक्ला, स्वाट टीम प्रभारी अनिल कुमार सिंह, सिपाही विजय शर्मा, मनीष यादव, हेमंत सिंह, कौशलेंद्र मिश्रा, कुलदीप यादव, शुभम, लवकुश यादव, टिंकू, शराफत अली, तुषार, सिकंदर, विक्रांत और गोल्डन इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास पहुंच गए। टीम में यहां से एक शस्त्र फैक्ट्री बरामद की। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान राजू रजवाड़ा निवासी संकटा देवी, सुहेल उर्फ शीबू निवासी हाथीपुर और राजेंद्र निवासी सुजानपुर थाना धौरहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक जापानी पिस्टल, तीन तमंचे, दो पौनी बंदूक, पांच बैरल और दो दर्जन कारतूस समेत तमंचा बनाने का सामान बरामद हुआ है। पकड़ा गया राजू रजवाड़ा पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर करीब 15 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें