Lakhimpur Khiri News: असलहे के बल पर ज्वैलर्स पिता-पुत्र से 66 हजार की नकदी व जेवर लूटे

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: पसगवां क्षेत्र में चार हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार को एक पिता-पुत्र ज्वैलर्स से लूटपाट की। बदमाशों ने असलहे के बल पर उन्हें रोका और 66,500 रुपये की नकदी, सोने का मांग टीका, चांदी की पायल और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Lakhimpur Khiri News: असलहे के बल पर ज्वैलर्स पिता-पुत्र से 66 हजार की नकदी व जेवर लूटे

Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के मुल्लापुर-मुनफ्फरपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम दो बाइकों पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलर्स विक्रेता पिता-पुत्र को असलहे के बल पर रोककर लूटपाट की। बदमाश पीड़ितों से नकदी, जेवरात, दो मोबाइल फोन और बैग लूटकर मुल्लापुर की ओर भाग गए। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम पसगवां निवासी लक्ष्मी शंकर सोनी अपने पुत्र विशाल सोनी के साथ मुल्लापुर में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम दुकान बंदकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि मुनफ्फरपुर-मुल्लापुर मार्ग पर रमाकांत मिश्रा के खेत के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली।

बदमाशों ने असलहे दिखाकर पिता-पुत्र को धमकाया और उनका बैग छीन लिया। लक्ष्मीशंकर सोनी के मुताबिक, बैग में दुकान की 66,500 रुपये की नकदी, गिरवी रखा एक सोने का मांग टीका, दो जोड़ी चांदी की पायल और दो मोबाइल फोन थे। वारदात के बाद बदमाश मुल्लापुर की ओर भाग गए।स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि बदमाश वारदात से पहले मुल्लापुर स्थित सरकारी शराब की दुकान के पास बैठे थे और पिता-पुत्र के दुकान बंद कर निकलने के बाद उनका पीछा किया। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पीड़ित और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। वहीं, भागते समय मुल्लापुर-अजबापुर मार्ग पर बदमाशों की बाइक की टक्कर से एक अन्य बाइक सवार के घायल होने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: असलहे के बल पर ज्वैलर्स पिता-पुत्र से 66 हजार की नकदी व जेवर लूटे