ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीलखीमपुर खीरी में सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार दम्पत्ति को लूटा

लखीमपुर खीरी में सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार दम्पत्ति को लूटा

बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक दम्पत्ति से हजारों का सामान लूट लिया। दुस्साहस देखिए कि एक घटना को अंजाम देने के बाद भी रास्ते में दो लोगों को लूटने की कोशिश की, पर कामयाब नहीं हुए। तहरीर पुलिस को दी...

लखीमपुर खीरी में सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार दम्पत्ति को लूटा
हिन्दुस्तान संवाद,गोला गोकर्णनाथ-खीरीFri, 08 Nov 2019 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक दम्पत्ति से हजारों का सामान लूट लिया। दुस्साहस देखिए कि एक घटना को अंजाम देने के बाद भी रास्ते में दो लोगों को लूटने की कोशिश की, पर कामयाब नहीं हुए। तहरीर पुलिस को दी गई है। यह मामला हैदराबाद थाना क्षेत्र में देवकली और कंधरापुर गांव के बीच हुआ। थाना क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर निवासी सुरेश यादव अपनी पत्नी को लेकर गोला आए थे जहां से वह वापस लौट रहे थे। उनका कहना है कि जब वह देवकली और कंधरापुर के बीच पहुंचे तो स्प्लेंडर बाइक सवार तीन सशस्त्र युवको ने पड़ोस में बाइक लगाकर तमंचा तान दिया और उन्हें रोक लिया।

सुरेश की जेब में रखे पांच सौ चालिस रुपए लूट लिए और उनकी पत्नी की पायल निकलवा ली। इतना ही नहीं बदमाश तमंचा लहराते रहे और इसी बीच बांस गांव के ही सियाराम शुक्ला और कंधरापुर निवासी विपिन यादव निकल रहे थे। बदमाशों ने उन्हें भी लूटने की कोशिश की। शोर मचा देने पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े जिससे बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। तहरीर पुलिस को दी गई है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें