40 करोड़ से बनेगी गांवों की 23 सड़कें
Lakhimpur-khiri News - जिले की 23 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मंजूरी शासन से मिली है। इसके लिए करीब 40 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। सड़कें मुख्य मार्गों से जुड़ेंगी, जिससे गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और निर्माण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।

जिले की 23 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मंजूरी शासन से मिली है। इसके लिए करीब 40 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इन सड़कों का निर्माण होने के बाद गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। सड़क मुख्य मार्गों, हाईवे से डामर रोड से जुड़ जाएंगे। बताया जाता है कि सड़कों की यह स्वीकृति विधायकों के प्रस्ताव पर मिली है। पीडब्ल्यूडी अब इन सड़कों के निर्माण को टेंडर प्रक्रिया कर रहा है। वहीं सीडीओ ने सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया है। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों को शामिल किया गया है।
बताया जाता है कि हर विधानसभा में करीब पांच करोड़ से सड़कों के निर्माण को शासन ने स्वीकृति दी है। जो सड़कें स्वीकृत हुई हैं उनमें फैजुल्लापुर से सेनपुर तक एक किलो मीटर सड़क का निर्माण 71 लाख से किया जाएगा। दरिगापुर से अंधपुर तक करीब 1.80 किलो मीटर का संपर्क मार्ग 143 लाख से बनेगा। सरजूनगर से हरसिंगपुर तक तीन मिलो मीटर संपर्क मार्ग 265 लाख, बहादुरनगर गुरुद्वारे से अम्बारा तक करीब ढाई किलो मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण 175 लाख से कराया जाएगा। इसके अलावा जड़ौरा से पसिड़िया डेढ़ किलो मीटर सड़क 103 लाख, मिन्नापुर से करनपुर के पास ढाई किलो मीटर लखीमपुर मैगलगंज मार्ग तक संपर्क मार्ग 209 लाख से बनेगा। निमचेनी से कैमा तक संपर्क मार्ग 95 लाख में बनेगा। वहीं गरगटिया सम्पर्क मार्ग 1.76 किलो मीटर गरगटिया संपर्क मार्ग 121 लाख रुपये में बनाया जाएगा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केके झा ने बताया कि ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



