ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीउन्नाव कांड को लेकर एपवा ने शहर में निकाला मार्च

उन्नाव कांड को लेकर एपवा ने शहर में निकाला मार्च

उन्नाव कांड को लेकर रविवार को शहर में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने शहर में मार्च...

उन्नाव कांड को लेकर एपवा ने शहर में निकाला मार्च
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 04 Aug 2019 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव कांड को लेकर रविवार को शहर में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने शहर में मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष आरती राय की अगुवाई में दर्जनों महिलाएं सड़क पर उतरीं और कांड में शामिल आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रविवार को ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय की अगुवाई में दर्जनों महिलाएं भीरा रोड पर एकत्र हुई। इसके बाद आक्रोशित महिला पुरुषों ने शहर में मार्च निकाला। मार्च के दौरान महिलाएं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहीं थीं। मार्च के बाद आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आरती राय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध कम नही कर पा रही है बल्कि उनकी सरकार में अपराधों का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा व न्याय दिलाये जाने की मांग की। इस दौरान सुधा सिंह, राजकुमारी, नीलम वर्मा, अनिता गिरी, मनीषा गिरी, मीन कुमारी, पूनम, अखिलेश, मोनू, अमित सुनील आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें