अनवर 11 मझगई ने तम्मा 11 को 72 रनो से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - नौगवां में आयोजित नाइट मझगई प्रीमियर लीग सीजन 2 के फाइनल में अनवर 11 मझगई ने तम्मा 11 पलिया को 72 रन से हराया। अनवर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए। जवाब में तम्मा 11 केवल 73 रन ही बना सकी। फैसल ने 55 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

अनवर 11 मझगई ने तम्मा 11 को 72 रनो से हराया

नौगवां। क्षेत्र के मझगई केन ग्रोवर्स के ग्राउंड पर दस दिनो से चल रहे नाइट मझगई प्रीमियर लीग सीजन 2 की खिताबी जंग में फाइनल मुकाबला अनवर 11 मझगई व तम्मा 11 पलिया के बीच खेला गया। अनवर 11 मझगई ने तम्मा 11 पलिया को 72 रन से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। फाइनल कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मैलानी चेयरमैन भवानी शंकर महेश्वरी ने टॉस कराकर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर अनवर 11 मझगई के कप्तान अनवर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआत कुछ खास नहीं रही चार ओवर के पावरप्ले में मात्र दो विकेट पर 29 रन ही बना सकी।

उसके बाद फैसल की ताबड़तोड़ 55 रन विकास कैरी की बैहतरीन 35 रनो की पारी से अनवर 11 मझगई ने 12 और में तम्मा 11 को 145 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 146 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तम्मा 11 पलिया शुरू से ही लाइव में नहीं दिखी, उनका पहले ही और में दो विकेट खो दिए उसके बाद तब मझगई 11 के बल्लेबाज एक के बाद विकेट खोते गए और 12 ओवर में 73 रन ही बना पाई। जिससे अनवर 11 मझगई ने 72 रनों फाइनल मुकाबला जीत लिया। जिसमें फैसल ने 31 गेंद में 55 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। वही पूरी सीरीज में बेस्ट बल्लेबाजी करते हुए फैसल को ही मेंन आफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पलिया नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, निघासन भाजपा नेता अंशुल दीक्षित, अभिषेक अवस्थी, मझगई प्रधान नवीन पांडे, सुधीर पांडे, विकास गुप्ता, निहाल मिश्रा, रामू पटेल, वाहिद अली, अरबाज अली, शाहबाज, साहिल, अनुज गुप्ता, सार्थक गुप्ता, शाहिद व शिवम यादव तमाम क्रिकेट प्रेमी हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।