शहर के मोहल्ला कीरत नगर निवासी अनुभूति गुप्ता को साहित्य साधिका समति आगरा ने नवोदित प्रकाशक सम्मान दिया है। अनुभूति गुप्ता की तीन सौ से अधिक रचनाओं का विभिन्न हिंदी पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन हो चुका है। इसके अलावा अनुभूति गुप्ता स्वयं एक प्रकाशक हैं।
वे कई पुस्तकों का प्रकाशन भी कर चकी हैं। शहर के भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कालेज की प्रोफेसर डॉ. बीनारानी गुप्ता की पुत्री अनुभूति गुप्ता ने करीब डेढ़ दर्जन पुस्तकों का संपादन और प्रकाशन किया है। साहित्य की विविध विधाओं का लेखन करते हुए उनकी तीन पुस्तकें कतरा भर धूप, अपलक तथा बाल सुमन उनकी पुस्तकें साहित्य जगत में खूब सराही गईं। कई पत्रिकाओं में उनके रेखाचित्र भी छपे हैं। इस सम्मान के अलावा उन्हें नारी गौरव सम्मान, साहित्य सम्मान और नवांकुर रत्न, और संपादक शिरोमणि जैसे सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। नवोदित प्रकाशक सम्मान उन्हें साहित्यक उपलब्धियों एवं सामाजिक योगदान के लिए दिया गया है। अनुभूति उदीप्त प्रकाशन की संस्थापक हैं। इसके जरिए वे शहर के अलावा बाहर के तमाम साहित्यकारों की रचनाओं का प्रकाशन भी करती हैं। अनुभूति गुप्ता को मिले इस पुरस्कार से शहर के भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कालेज की शिक्षिकाओं के अलावा शहर के साहित्य प्रेमियों में खुशी हैं।