नातिया मुशायरे से शुरू हुआ सालाना उर्स
मास्टर नूरुल हसन सिद्दीकी के सालाना उर्स का आगाज़ नातिया मुशायरे से किया गया। मुशायरे की सरपरस्ती साहिबे सज्जादा ने की। मुशायरे की सदारत शकील खां...

मास्टर नूरुल हसन सिद्दीकी के सालाना उर्स का आगाज़ नातिया मुशायरे से किया गया। मुशायरे की सरपरस्ती साहिबे सज्जादा ने की। मुशायरे की सदारत शकील खां सागर ने व निजामत इकबाल अकरम वारसी ने की। आस्ताने के सज्जादा शोएब अहमद सिद्दीकी की रहनुमाई में नातिया मुशायरा तिलावते कलाम ए पाक से शुरू हुआ। इस मौके पर सज्जादा नशीन शोएब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि इस खानकाह से मोहब्बत का पैगाम दिया जाता है।
चिरागां और हजरत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की नियाज़ के बाद बाकायदा उर्स का आगाज़ किया गया। देर रात में नातिया मुशायरा का आयोजन हुआ। शनिवार को दोपहर में कुरआन ख्वानी,गुसल, चादर,गागर का आयोजन किया गया। आस्ताने पर महफिले समा का आयोजन हुआ। इस नातिया मुशायरा में कलाम पेश करने वालों में हाफिज बशीर कानपुरी, मुजीब सीतापुरी, उमर हनीफ बशर हरगामी, रिजवान मारूफ, रईस अहमद बरकाती मौदहा,इलियास चिश्ती, आदि ने कलाम पेश किए। सलातो सलाम के बाद नातिया मुशायरा संपन्न हुआ।इस मौके पर बड़ी तादाद में अकीदतमंद मोजूद रहे।
