
दादा मियां के तीन दिवसीय उर्स में जुटे अकीदतमंद
Lakhimpur-khiri News - कुकरा में सूफी संत हज़रत झाड़ू शाह बाबा के वालिद माजिद दादा मियां का सालाना उर्स-ए-पाक धूमधाम से मनाया गया। तीन दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। पहले दिन कुरान ख्वानी और गुस्ल-ए-शरीफ हुई, जबकि अंतिम दिन अमन-चैन और भाईचारे की दुआ के साथ उर्स का समापन हुआ।
कुकरा। कस्बा कुकरा स्थित मशहूर सूफी संत हज़रत झाड़ू शाह बाबा के वालिद माजिद दादा मियां उर्फ असालत मियां का सालाना उर्स-ए-पाक पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंदों ने शिरकत की। उर्स कमेटी के अनुसार उर्स की शुरुआत कुरान ख्वानी और गुस्ल-ए-शरीफ की रस्म के साथ हुई। दूसरे दिन कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से संदल और चादर का जुलूस निकाला गया, जो पारंपरिक रास्तों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा। उर्स के अंतिम दिन कुल की फातिहा कराई गई और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ के साथ उर्स का समापन हुआ।
जायरीन की भारी भीड़ को देखते हुए उर्स कमेटी ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पुख्ता इंतजाम किए थे। पेयजल, रोशनी, साफ-सफाई के साथ-साथ जायरीन के लिए लंगर (नियाज) का भी विशेष प्रबंध किया गया था। कुल शरीफ में दरगाह के सज्जादानशीन रब्बानी मियां, सूफी अनवार लियाकती, शेर अली खान (प्रदेश अध्यक्ष, सुन्नी सोशल फोरम), शोएब खान, सब्बन खान, जहीर मिस्त्री, जव्वाद, इस्माइल, एहसान अहमद खान, हाफिज वली मोहम्मद, हाफिज अब्दुल सलाम, हाफिज शबीब राजा बरकाती, बिलाल राजा बिलाली, महमूद अली खान, छोटे खान, तोफीक खान, शैफ अली खान, इलियास खान, अमन खान सहित बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




