Lakhimpur Khiri News: डयूटी से वापस आ रही एएनएम के साथ दिनदहाड़े लूट

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा, संवाददाता।पर ढखेरवा चौकी की पुलिस और सीएचसी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और मामले में छानबीन शुरू की। घटना शारदानगर थाना क्षेत्र में हुई। मूलरूप से

Lakhimpur Khiri News: डयूटी से वापस आ रही एएनएम के साथ दिनदहाड़े लूट

Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। ढखेरवा चौकी इलाके के गांव से ड्यूटी कर वापस सीएचसी जा रही एक एएनएम के साथ लूट की घटना हो गई। बाइक सवार लुटेरे ने एएनएम के कानों से करीब पचास हजार रुपये कीमत के सोने के कुंडल नोंच लिए। विरोध करने पर एएनएम से मारपीट भी की। लूट की सूचना पर ढखेरवा चौकी की पुलिस और सीएचसी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और मामले में छानबीन शुरू की। घटना शारदानगर थाना क्षेत्र में हुई।मूलरूप से जिला कौशाम्बी की रहने वाली रेखा देवी रमियाबेहड़ सीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार वह ढखेरवा चौकी इलाके के रायपुर गांव में ड्यूटी करने गईं थी।

डयूटी कर वापस आने के लिए रायपुर बंधे पर जब वह सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी एक बाइक सवार आया और ढखेरवा तक छोड़ देने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। शारदानगर थाना क्षेत्र में टहारा गांव से पहले बाइक सवार ने बाइक रोक दी और एएनएम के कानों से सोने के कुंडल नोंच लिए। एएनएम ने विरोध किया तो हाथापाई भी की। घटना के बाद एएनएम ने पुलिस और सीएचसी में मामले की जानकारी दी। ढखेरवा पुलिस और सीएचसी के लोग मौके पर पहुंचे और छानबीन सुरु की। ढखेरवा पुलिस के मुताबिक घटना शारदा नगर क्षेत्र में हुई है। लोगों की मानें तो घटना को अंजाम देने वाला आरोपी ढखेरवा चौकी इलाके का ही होगा, एएनएम की ड्यूटी के दौरान ही लुटेरे ने लूट की योजना बनाई होगी और मौका मिलते ही लिफ्ट देने के बहाने घटना को अंजाम दे दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: डयूटी से वापस आ रही एएनएम के साथ दिनदहाड़े लूट