ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीनौगवां व्यापार मंडल के अनिल अध्यक्ष, विनोद बने महामंत्री

नौगवां व्यापार मंडल के अनिल अध्यक्ष, विनोद बने महामंत्री

नौगवां में नगर व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस दौरान अनिल कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष, विनोद अग्रवाल को महामंत्री व लाखन सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी कई। सर्व सम्मति से सभी नवनियुक्त...

नौगवां व्यापार मंडल के अनिल अध्यक्ष, विनोद बने महामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 02 Sep 2019 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

नौगवां में नगर व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस दौरान अनिल कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष, विनोद अग्रवाल को महामंत्री व लाखन सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी कई। सर्व सम्मति से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें व्यापारियों के हित में कार्य करने को कहा गया।

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष व व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता एवं जिला महामंत्री जफर अहमद टीटू की मौजूदगी में नौगवां के व्यापार मंडल के गठन का कार्य किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी व व्यापारी नेता शामिल हुए। नौगवां के समस्त व्यापारियों की मौजूदगी में सर्व सम्मति से अनिल कुमार को अध्यक्ष, विनोद अग्रवाल को महामंत्री, लाखन सिंह को कोषाध्यक्ष, नीरज राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजू चौरसिया तहसील व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। कार्यक्रम में पलिया नगर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री, वरिष्ठ मंत्री अखिलेश जायसवाल, उपाध्यक्ष संदीप बंसल, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता आदि व्यापारी नेता मोजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लाल अग्रवाल ने की व संचालन राज कुमार चौरसिया व शिवराज राणा ने किया। बैठक में विनोद अग्रवाल, लल्लू राम चौरसिया, प्रधानपति सत्यवान, मझगई प्रधानपति अवधेश गुप्ता, सरकारी सीमित अध्यक्ष दिनेश दीक्षित, राधेश्याम गुप्ता, अशोक कुमार, रमाकांत, सर्वेश कुमार, राम कुमार राणा, बरकत अली, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, शत्रोहन लाल, अनिल कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें