बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने पॉवर हाउस पर किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर। मोहम्मदी क्षेत्र के कारीफार्म फीडर में आई तकनीकी खराबी और नए बिजली पोल न

बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने पॉवर हाउस पर किया प्रदर्शन

लखीमपुर। मोहम्मदी क्षेत्र के कारीफार्म फीडर में आई तकनीकी खराबी और नए बिजली पोल न लगाए जाने से पिछले दस दिनों से ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया। समस्या के समाधान और व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्थानीय पावर हाउस का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।धरने पर बैठे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दस दिनों से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे पेयजल संकट के साथ-साथ दैनिक कामकाज ठप हो गए हैं।

विभाग को बार-बार सूचित करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही नए पोल लगाकर बिजली संकट को दूर नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अरविंद सिंह प्रधान, बाबूलाल कुशवाहा, विश्वनाथ, कमलेश कुमार, महंत कुशवाहा, लीलावती, मंजू देवी, उषा कुमारी और लालमुनी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।