Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsAngry Family Protests Missing Teen Case in Neemgaon Police Assures Resolution
13 दिन से युवती के लापता होने पर भड़के लोग, चौकी के सामने प्रदर्शन

13 दिन से युवती के लापता होने पर भड़के लोग, चौकी के सामने प्रदर्शन

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - नीमगांव थाना क्षेत्र में 28 नवंबर से लापता 17 वर्षीय किशोरी के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और मोहम्मदी रोड जाम कर दिया। एसओ ने आश्वासन दिया कि किशोरी मिल गई है और परिजनों को जानकारी दी जाएगी।

Dec 12, 2025 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

नीमगांव थाना क्षेत्र में 13 दिन से लापता किशोरी का सुराग न लगने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के सामने सड़क पर धरना दिया और मोहम्मदी रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ प्रवीर गौतम ने परिजनों को समझाया कि किशोरी मिल गई है। उसके बयान के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा। नीमगांव थाना क्षेत्र की सिकंद्राबाद पुलिस चौकी अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोरी 28 नवंबर से लापता है। लड़की को पड़ोसी गांव का एक युवक ले गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवार ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी थी और पुलिस ने इस मामले में युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजन और स्थानीय ग्रामीण काफी नाराज हैं। वे मानते हैं कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस नाराजगी के चलते गुरुवार को परिजन और ग्रामीण सिकंद्राबाद पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने मोहम्मदी रोड पर भी जाम लगा दिया है और लगातार नारेबाजी की। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द किशोरी का पता लगाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। उधर धरने के दौरान पहुंचे एसओ नीमगांव प्रवीर गौतम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करवाया। उन्होंने बताया परिजनों को लड़की मिलने की जानकारी नहीं थी जिस कारण वह धरने पर बैठ गए थे। लड़की मिल चुकी हैं। वह खुद को बालिग बता रही है। परिजनों को थाने बुलाकर समझाया जा रहा है।