कांशीराम आवासों के आवंटन में अनियमितता का आरोप

May 07, 2026 04:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के आवंटन में अनियमितताओं और अवैध कब्जों को लेकर गरीब मजदूर किसान पार्टी ने डीएम को शिकायत पत्र भेजा है। पत्र में आरोप है कि नगर पालिका परिषद ने 90 आवासों का आवंटन पिछले तीन वर्षों से नहीं किया, जिससे गरीब परिवार किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं।

कांशीराम आवासों के आवंटन में अनियमितता का आरोप

गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद में काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के आवंटन में अनियमितता और अवैध कब्जों को लेकर गरीब मजदूर किसान पार्टी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव द्वारा डीएम को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर में लगभग 90 काशीराम आवास बनकर तैयार हैं लेकिन पिछले तीन वर्षों से नगर पालिका परिषद द्वारा उनका आवंटन नहीं किया गया। इसके चलते पात्र गरीब और वंचित परिवार किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी के आवास अवैध रूप से किराए पर दिए जा रहे हैं।

बिना वैध आवंटन के सैकड़ों लोग वहां रह रहे हैं और मनमाने तरीके से धन लेकर लोगों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहले से रह रहे लोगों को हटाने के आरोप भी लगाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि कॉलोनी में आए दिन विवाद मारपीट और झगड़े की घटनाएं हो रही हैं जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।