Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsAll India Sikh Punjabi Welfare Council Raises Concerns Over Forced Conversions in UP
हिंदुओं और सिखों का धर्मांतरण नहीं होने देंगे : हरपाल सिंह

हिंदुओं और सिखों का धर्मांतरण नहीं होने देंगे : हरपाल सिंह

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई है। काउंसिल ने आरोप लगाया कि नेपाल से आए पादरियों द्वारा हिंदू और सिख समुदाय को धर्मांतरण के लिए बहकाया जा...

Aug 04, 2025 04:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल उत्तर प्रदेश ने प्रेस वार्ता में धर्मांतरण का मुद्दा उठाया। काउंसिल के पदाधिकारी ने कहा कि हमने लखीमपुर व पीलीभीत जिलों में चल रहे जबरन धर्मान्तरण प्रयासों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। काउंसिल के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि नेपाल से आए प्रोटेस्टेंट पादरियों द्वारा वर्षों से इन जिलों में हिन्दू व सिख समुदाय को धर्मांतरण के लिए बहकाया जा रहा है। 28-29 जुलाई को निघासन तहसील के ग्राम चकरपुर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में दो दिवसीय गुरूमत दीवान का आयोजन किया गया। संत बाबा काला सिंह व बाबा गुरविंदर सिंह के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कीर्तन व धार्मिक विचारों के माध्यम से संगत को मार्गदर्शन दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो दिवसीय कार्यक्रम में 29 जुलाई को 13 सिख व्यक्तियों ने सत्यापन पत्र के साथ स्वेच्छा से घर वापसी की। साथ ही, ऐतिहासिक गुरुद्वारा कौड़ियाला घाट में पांच प्यारों की उपस्थिति में 67 सिखों ने अमृत पान कर पुनः अपने धर्म में दृढ़ता प्रकट की। प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह राना व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि पूर्व में भी पीलीभीत क्षेत्र से करीब 1000 लोगों को सिख धर्म में वापसी कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस प्रयास में विश्व हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूरा सहयोग किया। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन के बाबा बलदेव सिंह, जनरैल सिंह, हरदीप सिंह, दिलराज सिंह, प्रशांत भाटिया, भानू मिश्रा, अमित यादव आदि मौजूद रहे।