कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
क्षेत्र के टेढ़ेनाथ धाम पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक अमन गिरी और गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कवियों ने देश के हालातों पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की। सभी कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

क्षेत्र के पौराणिक धार्मिक स्थल टेढ़ेनाथ धाम पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरी और विशिष्ट अतिथि गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने संयुक्त रूप से मां वीणा पाणि के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। मंच का संचालन सुनीत वाजपेई ने किया। टेढ़ेनाथ धाम पर कवि मोहन लखीमपुरी द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर से आए कवि और कवयित्रियों ने अपनी अपनी रचनाओं से देश के हालातों पर ध्यान रेखांकित किया है। मां की वंदना करिश्मा दीक्षित ने पढ़कर शुरुआत की। मोहन लखीमपुरी ने कहा-राज्य में जिसकी खुशी का चमन, जमाना कह रहा है अमन ही अमन पढ़कर तालियां बटोरी।
सतीश शुक्ल ने सुनाया-‘धूप में तपाया लाइन में लगाया, आधार दिखाया लेकिन यूरिया जी न मिली तो न मिली’। प्रमोद पंकज की हास्य पैरोडी सुनाकर तालियां बटोरी हैं। कवि वीरेश गुप्ता, शिवम सांवरा, राघव शुक्ला, विशेष शर्मा, अजय प्रधान बाराबंकी, गौरी पांडे, कविता मिश्रा, कृति श्रीवास्तव ने अपनी अपनी रचनाओं से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


