लखनऊ में आपत्तिजनक होर्डिंग से उबले सपाई
Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।धानी लखनऊ में सार्वजनिक स्थलों पर अखिलेश का ल्यारी राज जैसे आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने के विरोध में गोला के समाजवादी पार्टी का

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्थलों पर अखिलेश का ल्यारी राज जैसे आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने के विरोध में गोला के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के लेखन के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलश यादव की छवि को जानबूझकर धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कृत्य सामाजिक वैमनस्य फैलाने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश का हिस्सा हो सकता है। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि हाल ही में प्रदर्शित फिल्म धुरंधर में ल्यारी को नकारात्मक छवि वाले स्थान के रूप में दर्शाया गया है।
ऐसे में इस शब्द का प्रयोग कर अखिलेश यादव से जोड़ना आपत्तिजनक और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, सार्वजनिक स्थलों से आपत्तिजनक लेखन तत्काल हटवाया जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। प्रार्थना पत्र देने वालों में एहतिशाम खान प्रदेश सचिव, लोहिया वाहिनी, नितिन तिवारी, आलोक बाल्मीकि, मेराज खान और रहीश मोहम्मद सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


