ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीअरे ये क्या...प्रशासन ने फसल पर छोड़ दिए जानवर

अरे ये क्या...प्रशासन ने फसल पर छोड़ दिए जानवर

सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को सबक सिखाने का जिला प्रशासन ने नया तरीका ढूंढ़ निकाला है। प्रशासन अवैध रूप से बोई गई हरी भरी गेहूं की फसल में जानवर छोड़ दे रहा है। फसल जानवर चट कर जा रहे हैं और...

अरे ये क्या...प्रशासन ने फसल पर छोड़ दिए जानवर
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 21 Mar 2018 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को सबक सिखाने का जिला प्रशासन ने नया तरीका ढूंढ़ निकाला है। प्रशासन अवैध रूप से बोई गई हरी भरी गेहूं की फसल में जानवर छोड़ दे रहा है। फसल जानवर चट कर जा रहे हैं और जमीन सरकार को वापस मिल जा रही है।

मोहम्मदी में तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाया। श्रावस्ती मॉडल के तहत डीएम के निर्देश पर बरबसिया गांव में 6 हेक्टेयर चारागाह की जमीन को खाली कराया गया। चारागाह चूंकि जानवरों के चरने की जगह होती है लिहाजा अवैध अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन ने खेत में ही गांव वालों के जानवर हांक दिए। जानवर हरे भरे गेहूं की फसल को खाते रहे, उधर राजस्व कर्मचारी खुद लाठी लेकर तैनात रहे। एसडीएम स्वाती शुक्ला कहती हैं कि अवैध अतिक्रमणकारियों को हटवाने को ये तरीका अपनाया गया है। चरागाह सिर्फ चरागाह ही रहें, जहां गांव के जानवर चर सकें। अवैध रूप से बोई फसल को चरवा दिया गया है। जमीन खाली कराकर प्रधान के सुपुर्दगी में दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें