टेम्पो और ई-रिक्शा को टक्कर मारकर पलटी इको वैन, दस घायल
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में नेशनल हाईवे 30 पर मोहदियापुर के पास एक ईको वैन ने टेंपो और ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पलट गई। इस हादसे में ईको वैन में सवार छह लोगों समेत कुल दस लोग घायल हो गए। वैन गाजियाबाद से सीतापुर जा रही थी और टायर फटने से अनियंत्रित हुई।

लखीमपुर। नेशनल हाईवे 30 पर मोहदियापुर के पास टेंपो और ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद ईको वैन पलट गई। हादसे में इको वैन में सवार छह लोगों समेत दस घायल हो गए। गाजियाबाद से सीतापुर जा रही ईको कार मोहदियापुर में टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। वैन ने सड़क किनारे खड़े टेंपो और बैटरी रिक्शा में टक्कर मारी और आगे जाकर पलट गई। हादसे में दस लोग घायल हैं। ईको वैन में सवार सुभाष शुक्ला ,रामनरेश शुक्ला, चंद्रशेखर शुक्ला पुत्रगण शत्रुघन शुक्ला , प्रभात मिश्रा पुत्र माया प्रकाश, पंकज मिश्रा पुत्र बालकराम और मनीष शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला गाजियाबाद से अपने गांव खेरी पट्टी थाना तंबौर जिला सीतापुर जा रहे थे।
अचानक मोहदियापुर में हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के गांव कालोनी का एक बैटरी रिक्शा चालक मनोज पुत्र शिवकुमार और मोहदियापुर निवासी टेम्पो चालक विक्रम उर्फ मौधू पुत्र उजागर लाल, अभिषेक पुत्र अनिल, धर्मवीर पुत्र हरिशंकर भी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर इंस्पेक्टर गणेश नारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेज दिया
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


