केजरीवाल के आरोपमुक्त होने पर आप ने मनाई खुशी

Mar 01, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - आम आदमी पार्टी के अयोध्या प्रान्त उपाध्यक्ष अजय सिंह और छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के आरोपमुक्त होने पर खुशी जताई। अरुण वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता को उनका नेता दुगुने उत्साह के साथ सेवा देने के लिए उपस्थित है।

केजरीवाल के आरोपमुक्त होने पर आप ने मनाई खुशी

आम आदमी पार्टी के अयोध्या प्रान्त उपाध्यक्ष अजय सिंह और छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष अजय सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के आरोपमुक्त होने पर खुशी जताई। न्यायपालिका को भी धन्यवाद दिया। छात्र विंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि एक बार फिर दिल्ली की जनता को उसका चहेता नेता अब दुगुने उत्साह के साथ उनकी सेवा के लिए उपस्थित है। अरुण वर्मा ने यह भी कहा आज भाजपा फिर से चुनाव करा ले जीत आम आदमी पार्टी की होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा ने कहा कि तानाशाह चाहे जितना जोर लगा ले एक नेक व सच्चे सेवक को कोई डरा नहीं सकता।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा, संतोष शुक्ला, आलोक अवस्थी, नवीन और कई लोग शामिल हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।