ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरी गजब! अपने नोट्स को बना दी किताब, ऑनलाइन बाजार में मची धूम

गजब! अपने नोट्स को बना दी किताब, ऑनलाइन बाजार में मची धूम

बोर्ड एग्जाम की तैयारी में नोट्स तो सब बनाते होंगे और फिर एग्जाम पास कर उनको भूल भी जाते होंगे। लेकिन यूपी के खीरी जिले की एक लड़की ने अपने बोर्ड के नोट्स को किताब में तब्दील कर दिया है, जो ऑनलाइन...

 गजब! अपने नोट्स को बना दी किताब, ऑनलाइन बाजार में मची धूम
लखीमपुर-खीरी, लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 Jan 2018 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

बोर्ड एग्जाम की तैयारी में नोट्स तो सब बनाते होंगे और फिर एग्जाम पास कर उनको भूल भी जाते होंगे। लेकिन यूपी के खीरी जिले की एक लड़की ने अपने बोर्ड के नोट्स को किताब में तब्दील कर दिया है, जो ऑनलाइन बाजार में धूम मचा रही है।

पिछले दिनों दिल्ली के पुस्तक मेले में यह किताब बाकायदा एयर चीफ मार्शल के हाथों लांच की गई। खीरी जिले के भीरा की रहने वाली श्रुति तिवारी इस वक्त दिल्ली से पढ़ाई कर रही हैं। श्रुति ने बताया कि जब वह इंटर में थीं, उनको फिजिक्स, केमिस्ट्री के सवाल बहुत टेंशन देते थे। फिजिक्स के न्यूमेरिक्स तो आफत बन चुके थे।

किताब के फार्मूले उनको समझ नहीं आते थे, ऐसे में उन्होंने अपने नोट्स तैयार किये। कई साल बाद उनको लगा कि उनकी तरह बाकी स्टूडेंट्स भी ऐसी ही दिक्कतों से जूझते होंगे। श्रुति ने अपने फिजिक्स, केमिस्ट्री के नोट्स की कॉपी को किताब में तब्दील कर दिया। इस किताब का नाम रखा-साइंस सेंस। यह किताब नोएडा के एक पब्लिकेशन ने छापी है। पिछले दिनों दिल्ली के पुस्तक मेले में एयर चीफ मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय ने इसे लांच किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें