ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीखाना बनाते समय लगी आग, चार घर जलकर खाक

खाना बनाते समय लगी आग, चार घर जलकर खाक

राजापुर गांव में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय अचानक लगी आग से चार घर चलकर खाक हो गए। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इससे अन्य घर बच गए। चार घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल...

खाना बनाते समय लगी आग, चार घर जलकर खाक
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 25 Nov 2017 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

राजापुर गांव में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय अचानक लगी आग से चार घर चलकर खाक हो गए। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इससे अन्य घर बच गए। चार घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया।फूलबेहड़ के राजापुर गांव में शुक्रवार सुबह निसार अली के घर खाना बन रहा था, तभी चूल्हे से निकली चिंगारी ने छप्पर पकड़ लिया। छप्पर जलता देख महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने इरशाद, कादिर और वारिश के घरों को चपेट में ले लिया। इन घरों के लोग मजदूरी करने गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चारों घरों का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। मगर फायर ब्रिगेड के पंहुचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें