करंट से आठ वर्षीय बालक झुलसा
हैदराबाद के गांव बेहड़ा में एक आठ वर्षीय बालक तबरेज बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताई और सुरक्षा जांच की मांग की।

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक आठ वर्षीय बालक झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई। गांव बेहड़ा निवासी रिजवान का आठ वर्षीय पुत्र तबरेज घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में स्थित बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया जिसमें करंट उतर आया था। करंट लगते ही बालक झुलस गया और मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार बालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।घटना
के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र के बिजली खंभों और तारों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


