फरधान के वृद्ध का खमरिया में बरामद हुआ शव
लखीमपुर के खमरिया कस्बे में एक बंद मकान के बाहर 75 वर्षीय वृद्ध छोटेलाल का शव बरामद हुआ। परिजनों को सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल होने के बाद जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि छोटेलाल मानसिक रूप से बीमार थे।

लखीमपुर। खमरिया कस्बे में एक बंद मकान के बाहर चबूतरे पर एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल होने के बाद परिजनों को जानकारी मिली। जिसकी शिनाख्त पचपेड़वा थाना फरधान निवासी 75 वर्षीय छोटेलाल के तौर पर हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना का विवरण
खमरिया कस्बे में जिला सहकारी बैंक के भवन के पास अन्नूलाल पुत्र विजयपाल का मकान बना है। जिसमें मौजूदा समय में कोई निवास नहीं करता है। बीती रात किसी समय 75 वर्षीय वृद्ध मकान के बाहर बने चबूतरे पर आकर लेट गया। बताते हैं वृद्ध ने आसपास के लोगों से बातचीत भी की। जिसके बाद किसी समय वृद्ध की मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। खमरिया थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने उप निरीक्षक अरुण कुमार कुशवाहा के साथ पुलिस बल मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर शिनाख्त कराने की कोशिश की। पर शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों ने शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके जरिए मृतक के परिजनों को जानकारी मिली। परिजन खमरिया पहुंचे और शव की शिनाख्त छोटेलाल पुत्र हरदयाल निवासी पचपेड़वा थाना ईसानगर के तौर पर की। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल मानसिक रूप से बीमार थे। जो भटककर खमरिया पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


